Dehradun पुलिस का अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई
देहरादून पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान 119 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया।
पूछताछ के बाद सभी को सख्त हिदायत दी गई और पुलिस अधिनियम के तहत चालान जारी करते हुए कुल 37,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
देहरादून पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों और गाड़ियों में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से अपील है कि वे कानून का पालन करें और अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

