
रुड़की:(जीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में रविवार को रुड़की सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।पूरा चौक भगवा रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। “मोदी है तो मुमकिन है” और “जय श्री राम” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


मंच से संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ पार्टी की नहीं बल्कि जन-जन के विश्वास की जीत है। यह कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम और संगठन के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। कार्यकर्ताओं का उत्साह, जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब समय थमने का नहीं है। सभी मिलकर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के सपने को साकार करने के लिए जनता के बीच जाकर काम करें। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई। देर शाम तक जश्न का दौर चलता रहा।


