Breaking
18 Sep 2026, Fri

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मोहम्मद नौशाद मलिक को बनाया उत्तराखंड प्रदेश सचिव

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मोहम्मद नौशाद मलिक को बनाया उत्तराखंड प्रदेश सचिव

हरिद्वार, भगवा सनातन टाइम्स

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और  कांशीराम की बहुजन चिंतन आधारित विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को मजबूती देने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी ने मोहम्मद नौशाद मलिक को उत्तराखंड प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

 

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि मोहम्मद नौशाद मलिक लंबे समय से सामाजिक और बहुजन आंदोलन से जुड़े रहे हैं तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी प्रदान की है।

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए संगठन ने कहा कि उन्हें नौशाद मलिक की कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा है। पार्टी ने उम्मीद जताई कि वे प्रदेश सचिव के रूप में न केवल संगठन को मजबूत करेंगे बल्कि बाबा साहेब और कांशीराम द्वारा दिखाए गए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

संगठन ने यह भी कहा कि यह नियुक्ति प्रदेश में बहुजन समाज की आवाज़ को और सशक्त करेगी तथा युवाओं को नए नेतृत्व की प्रेरणा देगी।
अंत में पार्टी की ओर से मोहम्मद नौशाद मलिक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *