हरिद्वार:(जीशान मलिक)मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के दर्जन भर दबंगों ने एक राय होकर खेत में घात लगाकर दूसरे पक्ष के घोसीपुरा निवासी हाकम अली और दिलशाद पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने दोनों को घेर कर लाठी-डंडों से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
“एक की हालत गंभीर, हाई सेंटर रेफर…
हाकम अली की हालत गंभीर है और उन्हें हाई सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। दिलशाद का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
“पुलिस ने शुरू की जांच…
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
“इलाके में दहशत का माहौल…
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

