Breaking
27 Aug 2026, Thu

लाइफ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ, आदिल फरीदी ने की पहल

हरिद्वार:(जीशान मलिक)झबरेड़ा क्षेत्र के इकबालपुर में लाइफ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी आदिल फरीदी ने इस अस्पताल की पहल की है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करना है।

हॉस्पिटल का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाटी और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने किया। आदिल फरीदी ने कहा कि उनका उद्देश्य मुनाफा नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में न्यूनतम शुल्क पर जांच, ऑपरेशन, इमरजेंसी सेवाओं सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आदिल फरीदी को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल आने वाले समय में झबरेड़ा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *