Breaking
6 Jun 2026, Sat

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

दिल्ली:(जीशान मलिक) वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव पहली बार ₹4 लाख के स्तर को पार कर गया, जो ₹4,08,481 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। सोने का भाव भी ₹1,79,001 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

“देश के प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें…

– दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹17,900 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹16,410 और 18 कैरेट ₹13,429 प्रति ग्राम

– मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹17,885, 22 कैरेट ₹16,395 और 18 कैरेट ₹13,414 प्रति ग्राम

– कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹17,885, 22 कैरेट ₹16,395 और 18 कैरेट ₹13,414 प्रति ग्राम

– चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹18,328, 22 कैरेट ₹16,800 और 18 कैरेट ₹13,900 प्रति ग्राम

– बेंगलुरु: 24 कैरेट सोना ₹17,885 प्रति ग्राम

“वैश्विक बाजार में सोने की कीमत…

वैश्विक बाजार में भी सोने ने नया इतिहास रच दिया, जो 5,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। डॉलर की कमजोरी, वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग को और मजबूत किया है।

“चांदी की मांग में वृद्धि…

जानकारों के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों की बढ़ती मांग के चलते 2025 से 2030 के बीच चांदी की मांग में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *