- सैनिक सम्मेलन के बाद एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध गोष्ठी आयोजित
- वर्ष 2025 में घटित अपराधों एवं उनके अनावरण की समीक्षा
🔹 समीक्षा के प्रमुख एजेंडा बिंदु
- 07.12.2025 से चल रहे गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी/कार्यवाही अभियान की समीक्षा
- कालनेमि अभियान में अब तक की प्रगति व कार्यवाही
- ऑपरेशन स्माइल की बिंदुवार समीक्षा
- गैर-जमानतीय अपराधों में लंबित अभियोगों की थानावार समीक्षा
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में लंबित प्रदर्शों की स्थिति
- एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा
- वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के मामलों का वर्गीकरण व विश्लेषण
- लंबित एसआर मामलों की शीर्षकवार समीक्षा
- MACT, I-RAD, हिट एंड रन मामलों का संख्यात्मक विवरण
- मुख्यालय स्तर पर प्रचलित 46 बिंदुओं की समग्र अपराध समीक्षा
🔹 एसएसपी हरिद्वार के प्रमुख निर्देश
- आगजनी की घटनाओं को देखते हुए सभी फायर स्टेशन अलर्ट मोड पर रहें
- अपराध होने से पहले रोकथाम को प्राथमिकता दी जाए
- सीओ लंबित विवेचनाओं पर फोकस कर नियमित प्रगति रिपोर्ट दें
- रंजिश के मामलों पर थाना प्रभारी व्यक्तिगत निगरानी रखें
- दबंग व अस्लाहधारियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई तेज हो
- कच्ची शराब की तस्करी पर सख्त कार्रवाई, आबकारी विभाग से समन्वय
- बलवा मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
- थाना/शाखा परिसरों में निर्माण व सुधारीकरण प्रस्ताव समय से भेजे जाएं
- फरियादी की शिकायत पर तत्काल जांच व मुकदमा दर्ज किया जाए
- सर्किल ऑफिसर प्रतिदिन थानों की समीक्षा व रोस्टर के अनुसार ड्यूटी वितरण करें
- इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहनों को चिन्हित किया जाए
- गंभीर अपराधों में सुधार हेतु नई रणनीति बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन
- बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
🔹 उपस्थित अधिकारी
- एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा
- एसपी सदर निशा यादव
- एसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी
- एसपी संचार विपिन कुमार
- एसपी सिटी अभय सिंह
- एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल
- जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/कोतवाली प्रभारी उपस्थित रहे

