Breaking
6 Jun 2026, Sat

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण,SIT चीफ IG STF पहुंचे काठगोदाम

देहरादून:(चीफ एडिटर)पीड़ित परिवार से स्थानीय पुलिस के अनावश्यक संपर्क पर रोक।परिवार की सुरक्षा हेतु पुलिस गार्द की जाएगी तैनात।तकनीकी विश्लेषण के लिए SIT में जुड़े 6 पुलिसकर्मी। नीलेश आनन्द भरणे IG STF / अध्यक्ष SIT मय टीम के आज काठगोदाम पहुंचे जहां पर उनके द्वारा घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एफएसएल टीम के माध्यम से मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्रकरण से संबंधित स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। SIT द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में नीलेश आनन्द भरणें द्वारा अवगत कराया गया है।

 

कि ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चौकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में उपलब्ध इस प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि साक्ष्यों की सुचिता बनी रहे। प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक सम्पर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता/पीड़ित एवं प्रकरण से संबंधित गवाहों की सुरक्षा के दृष्टिगत पीड़ित परिजनों के आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा गार्द की तैनाती की जा रही है।

तकनीकी विश्लेषण के लिए 3 सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल, 1 कांस्टेबल को SIT टीम में शामिल किया गया है—

1. उप निरीक्षक हेमन्त कठैत– थाना लोहाघाट

2. उप निरीक्षक सोनू सिंह– एएनटीएफ

3. उप निरीक्षक राधिका भण्डारी– थाना चम्पावत

4. हेड कांस्टेबल विनोद यादव– थाना बनबसा

5. हेड कांस्टेबल कमल कुमार– थाना टनकपुर

6. कांस्टेबल गिरीश भट्ट– सर्विलांस सेल, टनकपुर।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *