Breaking
6 Jun 2026, Sat

हरकी पैड़ी क्षेत्र में भिखारियों और बिजली की समस्या का समाधान किया जाए-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भेंटकर व्यापारिक समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। समस्याओं के संबंध में व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।

चर्चा के दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि हरकी पैड़ी के आस_पास भिखारियों की बढ़ती संख्या से श्रद्धालुओं और व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सत्यापन अभियान चलाकर भिखारियों को क्षेत्र से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए हरकी पैड़ी और आस_पास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। साथ ही सूखी नदी क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

डा.विशाल गर्ग ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में बॉयो टायलेट का निर्माण करने की मांग भी की। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमो और शोभायात्राओं में देवी देवताओं की वेशभूषा धारण कर नृत्य करने पर रोक लगायी जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि व्यापारी राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ सामाजिक सेवाओं में भी योगदान देते हैं। व्यापारियों द्वारा उठायी समस्याओं पर प्रशासन को गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए। डा.विशाल गर्ग ने बताया कि जिलाधिकारी ने व्यापारियों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *