Breaking
6 Jun 2026, Sat

हरिद्वार में 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार।
आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को भल्ला स्टेडियम, हरिद्वार में 04 दिवसीय 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बैंड की मधुर धुनों के बीच मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती द्वारा आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके आगमन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद जनपद एवं वाहिनी की टीमों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। तत्पश्चात मेजबान टीम के कप्तान द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि निवेदिता कुकरेती ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में यह प्रतियोगिता दिनांक 16 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जनपद एवं वाहिनी की कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान हरिद्वार और जनपद चमोली की टीमों के बीच खेला जा रहा है।

इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *