पिरान कलियर:(जीशान मलिक) रविवार को शेखर चन्द्र सुयाल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर का माह जनवरी 2025 से 31 जून 2025 तक का अर्धवार्षिक निरीक्षक किया।निरीक्षण के दौरा थानाप्रभारी रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, चौकी प्रभारी ईमलीखेडा, चौकी प्रभारी धनौरी, समस्त उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक गण व कर्म0गण मौजूद रहे।
इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सर्वप्रथम सलामी के उपरान्त थाना पिरान कलियर परिसर का भ्रमण कर साफ_सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा थाना परिसर की साफ_सफाई रखने को लेकर निर्देशित किया गया।तदोपरान्त सरकारी सम्पत्ति,शस्त्रो, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरिक, सीसीटीएनएस एवं मैस का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण द्वारा सभी अभिलेखो को अध्यावधिक करने, एवं मालो को सुव्यवस्थित रखने, माल मुकदमाती के निस्तारण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही ऑनलाईन पोर्टलो के माध्यम से प्राप्त शिकायतो का निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष के साथ सभी उप निरीक्षक गण एवं समस्त कर्म0गण तथा ग्राम प्रहरियो का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओ को सुना, जिसमें किसी कर्मचारी द्वारा कोई खास समस्या नही बतायी गई। तथा ग्राम प्रहरियो व बीट कर्मगणो को गांवो मे घटित होने वाले अपराधो की रोकथाम व नशा तस्करो पर सतर्क निगाह रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व हिदायत दी गई।
ततपश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों का लम्बित विवेचनाओ के शीघ्र निस्तारण हेतु आदेश कक्ष लिया गया। जिसमे सभी विवेचको को यथाशीघ्र विवेचना निस्तारण के आदेश दिये गये व सभी अधिकारी/कर्मचारी गण को पीडितो की मदद व संरक्षण तथा अपराधों की रोकथाम हेतु हर सम्भव प्रयास करने एवं अपनी ड्यूटी के प्रति सजग तथा सर्दी के मौसम स्वम स्वम को ठण्ड से बचने हेतु निर्देशित किया गया।

