Breaking
13 Jun 2026, Sat

बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक)जिला हरिद्वार के रुड़की से खबर सामने आ रही है। रुड़की कोतवाली में तहरीर दी गई कि उनके घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 432/25 पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों को रवाना किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण व मुखबिरों को सक्रिय करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई l पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा, निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले 3–4 वर्षों से शेयर मार्केट में निवेश किया था, परंतु भारी नुकसान होने के कारण कर्ज़ में डूब गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया।आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी एक पढ़ा लिखा व अभी अविवाहित है जो लगातार इधर-उधर घूमकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देता था।

आरोपित आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़कीहाल पता-AWHO कॉलोनी, शिकारपुर, थाना मंगलौर, हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *