हरिद्वार:(अजय नामदेव)उत्तराखंड शासन ने बैनामा (Sale Deed) सहित सभी प्रकार के रजिस्ट्री दस्तावेजों के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। अब सामान्य जनता को रजिस्ट्री कराने के लिए पहले की तुलना में अधिक पैसा खर्च करना होगा।
पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क – अधिकतम ₹25,000
नया रजिस्ट्रेशन शुल्क – अधिकतम ₹50,000
शासन द्वारा किए गए इस निर्णय से संपत्ति खरीदने-बेचने वालों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। बढ़ा हुआ शुल्क लागू होने के बाद लोगों में नाराज़गी भी देखी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रजिस्ट्री शुल्क दोगुना होने से आम लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा और संपत्ति रजिस्ट्री कराना और महंगा होगा।

