Breaking
5 Jun 2026, Fri

मंगला आनंद राव अडसूल के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं युवासेना शिव सेना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों को कंबल और प्रसाद किया वितरित

देहरादून:(अंशुल बसनेत)स्वर्गीय मंगला आनंद राव अडसूल के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं युवासेना शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सागर रघुवंशी द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनको कंबल वितरण किए गए।इसके साथ ही उनको भोजन प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर सागर ने कहा कि स्वर्गीय मंगला आनंद राव अडसूल ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित किया। उनके आदर्श और प्रेरणा हमारे लिए हमेशा पथप्रदर्शक रहेंगे। उनके जन्मदिवस को हमने सेवा दिवस के रूप में मनाया है ताकि उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं युवा सैनिक उपस्थित रहे कार्यक्रम की मुख्य जिम्मेदारी मंजीत भट्ट सुमित चौधरी मनोज रावत रवि जेस आकाश रघुवंशी ने उठाई और सभी ने मिलकर स्वर्गीय मंगला आनंद राव अडसूल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *