Breaking
6 Jun 2026, Sat

फरीदाबाद में आतंकी साजिश नाकाम | 300 किलो RDX बरामद

 


 

फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी साजिश नाकाम: डॉक्टर से बने आतंकी के ठिकाने से 300 किलो RDX और दो AK-47 बरामद

फरीदाबाद/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) में छापेमारी कर करीब 300 किलो RDX, दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

डॉक्टर से बना आतंकी

आरोपी डॉ. आदिल अहमद राठर पहले GMC अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट था। CCTV फुटेज में वह श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे सहारनपुर के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया।

जांच में उजागर हुआ नेटवर्क

पुलिस ने GMC अनंतनाग के लॉकर से एक AK-47 बरामद की। जांच में दो और डॉक्टर — डॉ. मुझामिल शकील और डॉ. मुफाज़िल शकील — की संलिप्तता सामने आई। फरीदाबाद में मुफाज़िल के किराए के कमरे से 300 किलो विस्फोटक बरामद हुआ।

अल-कायदा से जुड़ा था मॉड्यूल

तीनों आरोपी अंसार-गजवात-उल-हिंद (AGH) संगठन से जुड़े थे, जो अल-कायदा से संबद्ध है। यह समूह 2017 में आतंकी जाकिर मूसा ने बनाया था। पुलिस को शक है कि यह मॉड्यूल दिल्ली-NCR या जम्मू में बड़े धमाके की योजना बना रहा था।

रिपोर्ट: भगवा सनातन टाइम्स डिजिटल डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *