Breaking
22 Apr 2026, Wed

लक्सर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार: कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी व नाजायज चाकू बरामद

हरिद्वार/लक्सर:(जीशान मलिक)लक्सर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा।उदित सैनी पुत्र श्रवण कुमार सैनी निवासी ग्राम खण्डजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा तीन दिन पूर्व 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अकोढा कला के रास्ते पर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व 1000 रुपये नकदी छीन कर भाग जाने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना को गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना /सत्यता व शीघ्र अनावरण हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग/सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक 04.11.2025 को घटना में शामिल अभियुक्त ग्राम अकोढा कला निवासी दीपक को लूटा गया मोबाइल फोन, नगदी व एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त अमन उर्फ काका के साथ मिलकर अकोढा जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति से डरा धमका कर एक मोबाइल व कुछ नकदी छीन ली थी। नाजायज चाकू के सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया कि उक्त चाकू को लोगों को डराने धमकाने के लिये अपने साथ रखता है।

पुलिस ने बताया दीपक पुत्र रामकुमार निवासी अकोढ़ा कला थाना कोतवाली लक्सर के साथी की तलाश की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *