Haridwar में ‘अमृत प्रोजेक्ट’ का तीसरा चरण शुरू: स्वच्छ जल और जागरूकता अभियान जारी
हरिद्वार, 23 फरवरी 2025 – ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ हरिद्वार के प्रमुख घाटों—ऋषिकुल घाट, महर्षि कश्यप घाट, रामघाट, मालवीय घाट, गोविंद घाट और गुरुनानक घाट—पर किया गया।

मसूरी ज़ोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि यह परियोजना संत निरंकारी मिशन के दिवंगत आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित है। इस अभियान के अंतर्गत संपूर्ण भारत के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के दौरान सुरक्षा के सभी वैधानिक मापदंडों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।


इस अभियान में हरिद्वार, ज्वालापुर, लामजहिदपुर, मसाईकलां और लालढांग समेत विभिन्न शाखाओं के सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए संत निरंकारी मिशन के बच्चों द्वारा विभिन्न घाटों पर नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरिद्वार ब्रांच के संयोजक सुरेश कुमार चावला और संचालक केवल कुमार भाटिया ने सफाई अभियान में भाग लेने वाले सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

