Breaking
21 Apr 2026, Tue

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक आदेश चौहान ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 59 में सीतापुर फाटक से गणेश विहार होते हुए ब्रज विहार तक डामर सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का पूजन कर शुभारंभ किया। यह सड़क राज्य योजना के तहत 54 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विधायक आदेश चौहान का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक चौहान ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत रानीपुर विधानसभा में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं।

विधायक चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री देवेश वर्मा, पार्षद विनीत चौहान, रतीभान चौहान, सुरेंद्र चौहान, जसवीर कौशिक, राजीव चौहान, राजेश वर्मा, राजेंद्र चौहान, राहुल बजाज, आकाश चौधरी, मोनू चौहान, मनोरमा त्यागी, अर्जुन चौहान, राजेश चौहान, सुरेंद्र कुमार, वरुण चौहान, महिपाल चौहान, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, सुधीर ठाकुर, शिवनंदन चौहान, लक्ष्मीकांत, अरुण दलाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, राकेश बंसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *