Breaking
21 Apr 2026, Tue

देहरादून: विकासनगर क्षेत्र की शक्ति नहर से SDRF ने एक युवक का शव किया गया बरामद

देहरादून:(जीशान मलिक) आज देहरादून क्षेत्र में SDRF को थाना विकासनगर से सूचना प्राप्त हुई कि भीमवाला पुल शक्ति नहर में एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगा दी गई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा शक्तिनहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया।

जिसकी पहचान अभिषेक कुमार (उम्र 24 वर्ष, पुत्र संजय कुमार, निवासी भीमवाला, विकासनगर) के रूप में हुई जिसके शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *