Breaking
5 Jun 2026, Fri

“जमालपुर कला में गोलीकांड: दयाल एनक्लेव कॉलोनी में युवक की मौत, मचा कोहराम

हरिद्वार:(अजय नामदेव)जमालपुर क्षेत्र के दयाल एंक्लेव कॉलोनी में सोमवार की शाम गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात हमलावर ने 21 वर्षीय छात्र सुमित चौधरी उर्फ पंछी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हुए सुमित को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल भूमानंद हॉस्पिटल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिणजों  में मचा कोहराम।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुख्यात पीला गैंग का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावर की तलाश जारी है। गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *