Breaking
31 Jul 2026, Fri

कलियर विधायक फुरकान अहमद के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

रुड़की:(जीशान मलिक)कलियर विधायक फुरकान अहमद के पुत्र के खिलाफ मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि विधायक के पुत्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरिफ पुत्र सईद अख्तर निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब ने बताया कि वह पेशे से एक ठेकेदार है बीती 25 सितंबर को रामपुर चुंगी के पास अपनी कार ठीक करवा रहा था। तभी वहां कलियर विधायक फुरकान अहमद का पुत्र सलमान आया और मेरे साथ गाली_ गलौज करने लगा। और फिर मुझे अपने आवास पर ले गया।पीड़ित का आरोप है कि वहां सलमान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की।

आपको बताते चले कि विधायक के पुत्र ने मारपीट की जिसमें पीड़ित ठेकेदार को कुछ चोटें भी आई। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर सलमान एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *