Breaking
14 Jun 2026, Sun

चैकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रुड़की:(जीशान मलिक)पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ऑपरेशन लगाम को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने के निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 14.09.2025 को 02 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानो से अवैध चाकू के साथ पकड लिया।

उक्त पकड़े गये दोनों व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू को लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे को.सिविल लाइन रुड़की पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्तगणों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध को0 सिविल लाइन रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग –

1 मु0अ0सं0-331/25 धारा 25 1(ख)(ख) शस्त्र अधि0 बनाम अमित

2 मु0अ0सं0-332/25 धारा 25 1(ख)(ख)शस्त्र अधि0 बनाम शहजाद उर्फ सुक्का

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1 अमित पुत्र रमापत यादव निवासी बरेली थाना खांडसा अयोध्या उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष

2-शहजाद उर्फ सुक्का पुत्र जमशेद निवासी नवाबी वाली गली बांदा रोड माहीग्रान थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

बरामदगी

02 अदद नाजायज चाकू बरामद

पुलिस टीम में शामिल_

1-हे0कानि0विपिन कुमार-कोतवाली सिविल लाइन रुड़की

2-हे0कानि0 सुनील सैनी कोतवाली सिविल लाइन रुड़की

3-कानि0 सुरेश तोमर-कोतवाली सिविल लाइन रुड़की

4-कानि0 प्रयाग जोशी-कोतवाली सिविल लाइन रुड़की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *