Breaking
14 Jun 2026, Sun

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा,इतिहास के पन्नों पर दर्ज हुई भारत की जीत

नई दिल्ली:(जीशान मलिक) रविवार की रात 8 बजे शुरू हुए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया।बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 128 रन का लक्ष्य दिया। भरत लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी और लाजवाब जीत हासिल की। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई।

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। उपकप्तान शुभमन गिल 7 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और 13 गेंद में 31 रन बनाए। सईम ने सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तिलक वर्मा 31 रन बनाकर सईम का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब का विकेट गंंवाया। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस (3) को कैच आउट करवाया। फखर जमां 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा 12 गेंद में सिर्फ तीन रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। हसन नवाज (5) को कुलदीप ने पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मोहम्मद नवाज (0) को भी आउट किया। हालांकि कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। सलामी बल्लेबाज फरहान 44 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद में 11 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने अगर आखिर में 16 गेंद में नाबाद 33 रन नहीं बनाये होते तो पाकिस्तान 125 रन के पार भी नहीं पहुंचता। स्पिनर अक्षर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो, कुलदीप ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन और वरूण ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इस तिकड़ी के सामने टिक नहीं सका ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *