Breaking
7 Jun 2026, Sun

समाजसेवी आदिल फरीदी द्वारा मुफ्त चैकप मुफ्त दवाई मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसका मुख्यातिथि के रूप में पहुंची समाजसेवी सपना किन्नर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्ला अलेय के 757 वे उर्स में वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी द्वारा मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया।जो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुफ्त मेडिकल चेकअप मुफ्त दवाइयां,मुफ्त एम्बुलेंस सेवा मेडिकल कैंप में उपलब्ध है। मुख्यातिथि के रूप में पहुंची अपनी टीम के साथ सपना किन्नर ने फीता काटकर मेडिकल कैम्प का शुभारंभ कराया। इस मौके पर सपना किन्नर ने कहा कि जो आदिल फरीदी द्वारा मेडिकल कैम्प लगाया गया है।वो बड़ा सराहनीय कार्य है और जो मानव सेवा करने का एक मात्र जरिया है उन्होंने कहा कि हम मेडिकल कैम्प में आदिल फरीदी जी का हर संभव सहयोग करने का आश्वाशन दिया। सपना किन्नर की साथ उनके शिष्य उर्मी किन्नर,आलिया किन्नर,हीर किन्नर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर वृष्टि समाज सेवी आदिल फरीदी ने बताया है कि मेडिकल कैंप में दर्जनों एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिकल कैम्प में मरीजों का उपचार किया गया जिसमें फ्री चैकप फ्री दवाइयां,फ्री एंबुलेंस सेवा उर्स में आए जायरीनों को पूरे उर्स स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

और हमारे पास कोई भी जायरीन किसी भी परेशानी में आता है उसकी हर संभव मदद की जाती है आदिल फरीदी ने आगे कहा कि सपना किन्नर द्वारा हमारे मेडिकल कैंप का सहयोग किया गया है जिसका हम उनका आभार व्यक्त करते है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे से किसी भी प्रकार से हो हम साबरी मेहमानों की खिदमत करते है जिससे हमें दिली सकून मिलता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *