Breaking
19 Sep 2026, Sat

एसएमजेएन महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में गूंजा संदेश – शिक्षा बने जीवन की दिशा, मात्र डिग्री तक सीमित न रहे

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में शिक्षा के असली उद्देश्य पर गहन विचार-विमर्श हुआ। संदेश साफ था—शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रहकर जीवन की दिशा तय करने का साधन बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता और राजस्थान विधानसभा सदस्य स्वामी प्रताप पुरी महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता स्वामी प्रताप पुरी महाराज ने छात्रों को जीवन की सही राह चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सबसे पहले स्वयं से यह प्रश्न पूछना चाहिए—“मैं कौन हूं?”। उन्होंने स्पष्ट किया कि शास्त्रों में कर्तव्य को ही धर्म बताया गया है, और यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवाओं को अपने जीवन को निश्चित दिशा देनी होगी।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि एसएमजेएन महाविद्यालय लंबे समय से उच्च शिक्षा का केंद्र रहा है और इसका श्रेय यहां के प्राचार्य और विद्वान प्राध्यापकों को जाता है। उन्होंने छात्रों से हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं पर अधिकार करने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि स्वामी प्रताप पुरी महाराज का उद्बोधन स्वामी विवेकानंद की ओजस्वी वाणी की याद दिलाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र समाज और देश का नाम रोशन करेंगे

कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस दौरान राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंजनी 33 योजना का उल्लेख किया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुषमा नयाल सहित डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा और डॉ. आशा शर्मा समेत सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

समापन पर वरिष्ठ पत्रकार मेहताब आलम ने सरस गायन प्रस्तुत किया, जिसके बाद छात्रा चारु ने भी एक गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *