Breaking
3 Aug 2026, Mon

डीपीएस रानीपुर में चार दिवसीय सीबीएसई नार्थ जोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 नार्थ जोन 1 स्विमिंग बॉयज़ चैंपियनशिप 2025 का आज भव्य समापन हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा ने 138 अंकों के साथ खिताब जीता।

मुख्य अतिथि सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी, देहरादून मनीष अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डीपीएस रानीपुर की पीवीसी गुंजन शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए।

विजेता टीमों में –

• प्रथम स्थान: स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा – 138 अंक

• द्वितीय स्थान: खेतान पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद – 110 अंक

• तृतीय स्थान: ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा – 101 अंक

अपने-अपने वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे –

• अंडर-11: दक्ष पांडे (लिटिल एंजेल्स स्कूल, पीलीभीत)

• अंडर-14: अचिंत्य उपाध्याय (डीपीएस गामा सेक्टर, ग्रेटर नोएडा)

• अंडर-17: शिवांश मिश्रा (ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा)

• अंडर-19: शौनक मलिक (डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद) और वेदांत चंद्रा (स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा)

मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने कहा, “सीबीएसई द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।”

प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, खेल अधिकारियों, रेफरी और पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी खेल संस्कृति के प्रति उत्साह का प्रमाण है।

प्रतियोगिता में 74 खिलाड़ी अंडर-11, 125 खिलाड़ी अंडर-14, 125 खिलाड़ी अंडर-17 और 54 खिलाड़ी अंडर-19 वर्ग में उतरे। सभी इवेंट्स का संचालन तकनीकी विशेषज्ञों, रेफरी और प्रशिक्षकों की देखरेख में हुआ।

समापन अवसर पर उपप्रधानाचार्य पविंदर सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव और खेल विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *