Breaking
6 Jun 2026, Sat

ग्राम रहमतपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभा यात्रा ग्रामीणों ने किया शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर के ग्राम रहमतपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभा यात्रा ग्रामीणों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत. छोटे छोटे बच्चों ने हाथ मे झंडे लेकर लगाए रविदास के नारे गांवों में गूंजी रविदास की सदाए.

वहीं शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया.स्थानीय लोगो और श्रद्धालुओं की तरफ से जगह-जगह प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई.

वही गांव में सभी समाज के लोगों ने पूरा सहयोग किया हिन्दू मुस्लिम सीख ईसाई सब आपस में है भाई भाई.

इस मौके पर पूर्व बहुजन समाज के सदस्य सतपाल सिंह जेसवाल ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को प्रेम,समानता और सद्भाव का संदेश दिया.

उन्होंने हमें जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी. आज के समय में उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है. उन्होंने गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया.

साथ ही पूर्व प्रतिनिधि आजाद समाज पार्टी के सोमपाल नयाल ने कहा गुरु रविदास का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे, आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो.गुरु रविदास के विचारों से हमें हमेशा प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश मिलता है.इस खास दिन पर, गुरु रविदास की शिक्षाओं का पालन करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.

रविदास ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया.संत रविदास ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच, दुख, दरिद्रता, भेदभाव नहीं हो, उनके बताये रास्तों पर चलते हुए हम सुखी जीवन के सूत्र सीख सकते हैं.

इस अवसर मौके पर अमित मास्टर सातपाल,विक्रम,राहुल,सुशील नयाल,राकेश नयाल,आदित्य, मिथुन कुमार,सुकबीर पूर्व अध्यक्ष आदि इसमे मौजूद रहे|

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *