Breaking
5 Jun 2026, Fri

12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के लिए होगी वोटिंग

देहरादून:(रागिब नसीम)उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख, जेष्ठ उप प्रमुखों और कनिष्ठ प्रमुखों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा, और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

11 अगस्त को होगा नामांकन, 12 को नाम वापसी आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी पदों के लिए 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन शाम 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव की तारीख तय होते ही तेज हुआ जोड़-तोड़ का खेल

राजनीतिक हलकों में चुनावी तिथि घोषित होते ही हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस समेत निर्दलीय उम्मीदवार भी जोड़-तोड़ में लग गए हैं। हालांकि अभी तक दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, जिससे दावेदारों में असमंजस बना हुआ है।

12 जिलों में होंगे चुनाव

यह चुनाव प्रदेश के 12 जनपदों में आयोजित होंगे, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जेष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख जैसे पदों के लिए मतदाता मतदान करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दी जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि नामांकन से लेकर मतदान और परिणाम तक की सारी प्रक्रिया तय समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाएगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए जाएंगे।

भाजपा और कांग्रेस की सूची का इंतजार

हाल ही में 31 जुलाई और 1 अगस्त को संपन्न हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अब ये चुनाव प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से गर्मी ला रहे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ गई है।

इन चुनावों को लेकर जहां राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में खेमेबाजी भी शुरू हो चुकी है। 14 अगस्त को यह साफ हो जाएगा कि किसके सिर सजेगा जनपद की पंचायत सत्ता का ताज।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *