हरिद्वार:(चीफ एडिटर)6/8/25 ज्वालापुर स्थित पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज के बी.ए. एलएलबी अष्टम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने ग्राम मिस्सरपुर के बारात घर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में छात्रों ने फ्री लीगल एड, सूचना का अधिकार, घरेलू हिंसा, समान नागरिक संहिता, मानव तस्करी, श्रम कानून, गिरफ्तारी के समय कानूनी अधिकार, जातिवाद, महिलाओं के अधिकार, उपभोक्ता अधिकार, दहेज प्रथा, रिट याचिका, आयकर कानून, निकाह, बाल विवाह, बाल श्रम, जनहित याचिका, मानहानि, महिला सशक्तिकरण, न्यूनतम मजदूरी, मीडिया लॉ, मौलिक अधिकार, स्वास्थ्य देखभाल कानून, साक्ष्य विधि, बाल अधिकार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर कानूनी जानकारी दी।
शिविर का संचालन विनय ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पंकज चौहान, कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी, प्रबंधक कमल शर्मा, निदेशक शिवम शर्मा, नेहा शर्मा, शैलजा शर्मा समेत शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी जरूरी है। प्रबंधक कमल शर्मा और निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। शिक्षकगणों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से नागरिकों में विधिक जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ती है।

