Breaking
5 Jun 2026, Fri

भेल मेन गेट ब्लॉक-1 में बड़ा हादसा, छत रिपेयरिंग के दौरान हादसा

भेल मेन गेट ब्लॉक-1 में बड़ा हादसा, छत रिपेयरिंग के दौरान हादसा

हरिद्वार,आरएस ,भगवा सनातन टाइम्स

30/7/25 रानीपुर स्थित भेल कारखाने में बुधवार शाम 7 बजे  एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की छत पर टिन शेड बदलने का काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर के गांव मुगल माजरा, कोतवाली देहात निवासी अश्वनी कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष) भेल के ब्लॉक-1 में चल रहे टिन शेड रिपेयरिंग कार्य में मजदूरी कर रहा था। शाम के समय काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे गिर पड़ा। गिरने का असर इतना जबरदस्त था कि अश्वनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद अन्य मजदूरों ने भेल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और हादसे की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा उपायों का सही से पालन नहीं किया गया था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *