Breaking
6 Jun 2026, Sat

यूट्यूबर आशिफ़ गौर और समाजसेवी हसीन अहमद(H.A.Mastana)ने कांवड़ियों को फल और कोल्ड्रिंक्स वितरित कर पेश की अनुकरणीय मिसाल

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) पवित्र श्रावण महीने के शुभ अवसर पर भोले के भक्तों की सेवा में जुटे यूट्यूबर आशिफ़ गौर और समाज सेवी हसीन अहमद(h.a mastana) इन दोनों ने समाज को एक बेहतरीन संदेश दिया। शनिवार की सुबह धनौरी से गुज़र रहे श्रद्धालु कांवड़ियों को फल और कोल्ड्रिंक्स वितरित कर उनका भव्य स्वागत किया।

यह आयोजन इलाके में जनसेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया। कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उन्हें फल भेंट करते समय सभी के चेहरे पर प्रसन्नता और आभार के भाव देखे गए। शिवभक्तों ने यूट्यूबर और समाजसेवी की इस सेवा भाव की सराहना की।

इस अवसर पर समाजसेवी हसीन अहमद ने कहा कि शिव के भक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। हर वर्ष हम कांवड़ियों के लिए अपनी ओर से सेवा कार्य करते हैं और यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी।”

साथ ही यूट्यूबर आशिफ़ गौर ने भी कहा कि “कांवड़ यात्रा न सिर्फ आस्था, बल्कि अनुशासन, धैर्य और सेवा का प्रतीक है। हम हर कांवड़ यात्री का स्वागत खुले दिल से करते हैं और उन्हें हरसंभव सुविधा देना हमारा कर्तव्य है।”

स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं समाज में सामूहिक एकता और धर्मनिरपेक्षता का संदेश देती हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *