Breaking
18 Sep 2026, Fri

सभासद बृजलेश ने हरेला पर्व पर किया पौधारोपण, लोगों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

सभासद बृजलेश ने हरेला पर्व पर किया पौधारोपण, लोगों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

16-07-25 हरेला पर्व के पावन अवसर पर सुमन पार्क, वार्ड नंबर-6 टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-6 की सभासद बृजलेश, चंद्रभान, तथा समाजसेवी सचिन ने मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अन्य स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर हरेला पर्व को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ते हुए हरियाली फैलाने का संकल्प लिया।

सभासद बृजलेश ने इस मौके पर कहा कि “हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करते रहने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *