Breaking
6 Jun 2026, Sat

“कांवड़ मेला- हरिद्वार में एक ही परिवार के 05 डूबते लोगो का SDRF ने किया रेस्क्यू”

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग कर रहे थे गंगा स्नान जो गंगा नदी की गहराई और पानी क़े तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। SDRF टीम पूर्व से ही कांगड़ा घाट पर कड़ी निगरानी के साथ अपने कर्तव्य पर खड़ी थी। डूबते हुए कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद SDRF टीम द्वारा SI पंकज खरोला के नेतृत्व में HC आशिक अली तथा कॉस्टेबल नीतेश खेतवाल दग्गी की सहायता से जल्द डूबते हुए कावड़ियों तक पहुंचे तथा दूसरे छोर से इसी बीच hc विजय खरोला, कांस्टेबल कविंद्र चौहान , शिवम, अनिल,रमेश द्वारा तैरकर पहुंच बनाई गई।और एक- एक कर सभी को दग्गी में बैठाया और सांत्वना देकर सुरक्षित महसूस करवाया।

घाट के किनारे पर पहले से तैयार टीम के अन्य सदस्यों Asi प्रविन्द्र धस्माना, प्रकाश मेहता तथा tech अंकित पाल द्वारा थ्रो बैग फेंककर रेस्क्यू टीम और सभी कावड़ियों के किनारे पर शकुशल सुरक्षित निकाला। सभी डूबने वाले कावड़ियों तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों माता जी और पिता जी द्वारा टीम का धन्यवाद किया।

रेस्क्यू किए गए लोगों का विवरण

आरती S/O संजय, उम्र-19 वर्ष,

पलक S/O संजय,उम्र-15 वर्ष,

सागर S/O संजय उम्र-16 वर्ष,

विशाल S/O कुक्कू ,उम्र-18 वर्ष,

वीर S/O कुक्कू , उम्र-14 वर्ष,

निवासी- फारुखनगर, गुड़गांव

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *