Breaking
3 Aug 2026, Mon

नव नियुक्त चौकी इंचार्ज एस. कौशिक का प्रखर कश्यप व जुगल किशोर ने किया स्वागत

नव नियुक्त चौकी इंचार्ज एस. कौशिक का प्रखर कश्यप व जुगल किशोर ने किया स्वागत

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

जगजीतपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु हाल ही में नियुक्त किए गए चौकी इंचार्ज एस. कौशिक का ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस स्वागत समारोह में मित्र प्रधान प्रखर कश्यप एवं पूर्व ग्राम प्रधान जुगल किशोर ने चौकी इंचार्ज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य मोहित कश्यप, प्रलाद भगत, महिपाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने चौकी इंचार्ज को अपने सुझाव व अपेक्षाएं भी साझा कीं। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि एस. कौशिक के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आम जनता को न्याय मिलेगा।

चौकी इंचार्ज एस. कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *