Breaking
21 Apr 2026, Tue

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 का शुभारंभ, श्रद्धालुओं का पारंपरिक अंदाज में स्वागत

By bhagwasanatanadmin No Comments #-off from Tanakpur #45 pilgrims in the first batch #atmosphere of religious devotion #blend of culture and faith #boost to regional tourism. #Chief Minister to flag off the batch #ITBP और स्थानीय प्रशासन की निगरानी #limited number of pilgrims allowed #mandatory health check-ups for pilgrims #medical facilities along the route #message of environmental conservation #monitoring by ITBP and local administration #optional helicopter facility #participation of local communities #phase-wise journey from Tanakpur to Lipulekh #special security arrangements #support from Uttarakhand government #traditional welcome ceremony #travel schedule based on weather conditions #उत्तराखंड सरकार का सहयोग #कड़ी स्वास्थ्य जांच के बाद अनुमति #टनकपुर से लिपुलेख तक चरणबद्ध यात्रा #टनकपुर से शुभारंभ #धार्मिक उत्साह का माहौल #पर्यावरण संरक्षण का संदेश #पहले दल में 45 श्रद्धालु #पारंपरिक रीति से स्वागत #मुख्यमंत्री द्वारा झंडी दिखाकर रवाना करने की तैयारी #मौसम के अनुसार यात्रा का निर्धारण #यात्रा मार्ग में मेडिकल सुविधा #यात्रा से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा. #संस्कृति और आस्था का संगम #सीमित संख्या में यात्रियों की अनुमति #सुरक्षा के विशेष इंतजाम #स्थानीय लोगों की भागीदारी #हेलिकॉप्टर सुविधा विकल्प

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 का शुभारंभ, श्रद्धालुओं का पारंपरिक अंदाज में स्वागत

चंपावत, 04 जुलाई 2025
देवभूमि उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और संस्कृति से सजी कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 की भव्य शुरुआत टनकपुर से हुई। पहले दल के 45 श्रद्धालुओं का पर्यटन आवास गृह, टनकपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

ढोल-दमाऊ की गूंज, “बम-बम भोले” के जयघोष और छोलिया नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। पारंपरिक परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक, आरती, पुष्पवर्षा और मालाओं से यात्रियों का अभिनंदन कर यात्रा की पवित्रता को और बढ़ा दिया।

यात्रा के प्रथम दल में 13 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए इन श्रद्धालुओं ने टनकपुर में मिले स्वागत और व्यवस्थाओं की खुले दिल से सराहना की। गुजरात के सौम्य पटेल ने इसे “अविस्मरणीय क्षण” बताया, जबकि तमिलनाडु की लेहरी देवी ने इस यात्रा को “अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव” कहा।

रात्रि में यात्रियों को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से भी परिचित कराया जाएगा, जिसमें पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

 

 

गौरतलब है कि कोविड महामारी के कारण 2019 से स्थगित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष पुनः आरंभ हो रही है। 5 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले दल को विधिवत रूप से रवाना करेंगे।

 

इस स्वागत समारोह में प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जीएम कुमाऊं मंडल विकास निगम विजय नाथ शुक्ल, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी एवं अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *