Breaking
29 May 2026, Fri

सोशल मीडिया वीडियो पर बवाल, बीजेपी ने सुरेश राठौर को पार्टी से निकाला

हरिद्वार:( रागिब नसीम)भारतीय जनता पार्टी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है। पार्टी ने यह कठोर कदम सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उनके कथित अमर्यादित आचरण के चलते उठाया है।

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो पर पार्टी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सुरेश राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, राठौर द्वारा दिए गए जवाब से संगठन संतुष्ट नहीं हुआ।

चौहान ने बताया कि पार्टी की मर्यादा और सामाजिक आचरण का बार-बार उल्लंघन करने के कारण उन्हें दोषी पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सुरेश राठौर को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि विपक्ष ने इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा की अंदरूनी स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *