Breaking
21 Apr 2026, Tue

IPS अधिकारी अर्पण यदुवंशी द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार को लिया गया ‘गोद प्रथम नियुक्ति स्थल को मिलेगा’आदर्श थाना का स्वरूप

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)उत्तराखण्ड शासन के गृह विभाग द्वारा आरंभ की गई नवाचारपूर्ण पहल के अंतर्गत राज्य के अखिल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अपनी प्रथम तैनाती वाले थानों को ‘गोद’ लेकर उन्हें आधुनिक सुविधाओं एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के साथ “आदर्श थाना” के रूप में विकसित कर रहे हैं।

इसी क्रम में,वर्तमान में सेनानायक, SDRF उत्तराखण्ड के पद पर कार्यरत अर्पण यदुवंशी, IPS ने दिनांक 23 जून 2025 को अपनी सेवा के प्रथम तैनाती स्थल, थाना जीआरपी हरिद्वार को विधिवत ‘गोद’ लिया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में अर्पण यदुवंशी की पहली नियुक्ति इसी थाने से हुई थी, जिससे उनका इस स्थान से विशेष आत्मीय संबंध रहा है।

भ्रमण के दौरान उन्होंने थाने की आधारभूत संरचना, बैरक, कार्यालय, भोजनालय एवं उपलब्ध संसाधनों का गहन मूल्यांकन किया। साथ ही, पुलिसकर्मियों को नागरिकों के प्रति संवेदनशील, सहयोगी एवं सेवा-भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

अर्पण यदुवंशी ने आश्वस्त किया कि थाना जीआरपी हरिद्वार को शीघ्र ही आधुनिक संसाधनों व जनसहभागिता के आधार पर “आदर्श थाना” के रूप में विकसित किया जाएगा, जो उत्तराखण्ड पुलिस की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *