Breaking
20 Apr 2026, Mon

तौफीक पहले बना भाई फिर करना चाहता था दोस्ती, नेहा ने मना किया तो नेहा को उतार दिया मौत क़े घाट

नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिम)दिल्ली के ज्योति नगर से एक बड़ी खबर आ रही हैँ,19 साल की नेहा को तौफीक नाम के शख्स ने पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया। इसके बाद घायल हुई नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहा को धक्का देने के बाद से तौफीक फरार हो गया था। जिसे देर रात यूपी के रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में नई बात सामने आई है। जानकारी क़े अनुसार पता चला कि घटना को अंजाम देने के लिए तौफीक ने बुर्के का सहारा लिया था तौफीक बुर्का पहनकर नेहा क़े घर आया था। वो नेहा को छत से धक्का देने के लिए कथित तौर पर बुर्का पहनकर आया था ताकि उसका चेहरा ना सामने आए और किसी को पता भी ना लगे कौन हैँ ये।

नेहा के पिता का कहना है कि वो तौफीक ने नेहा को बहन बना रखी थी और नेहा हर साल उसको राखी बांधती थी, करीब तीन साल से परिवार तौफीक को जनता है। नेहा के पिता के मुताबिक जब छत पर लड़की पानी की टकीं देखने गयी थी तब वो पहले से छत पर मौजूद था। जब लड़की छत पर पहुंची तो वह वहां नेहा से लड़ाई करने लगा था। जब काफी देर तक लड़की छत से नीचे नहीं आई तो पिता छत पर पहुंचे उन्होंने देखा की तौफीक उनकी लड़की नेहा का गला दबा रहा था।जब उन्होंने बीच बचाव किया तो तौफीक ने उनकी बेटी और उनको धकेल कर नीचे भाग गया। पिता तो बच गए लेकिन नेहा छत से नीचे गिर गई।

नेहा मानती थी भाई लेकिन तौफीक बनना चाहता था दोस्त:-

परिवार ने पुलिस को बताया कि नेहा हर साल रक्षाबंधन पर तौफीक को राखी बांधती थी और उसे अपना परिवार मानती थी। लेकिन तौफीक की उसपर बुरी नजर रहती थी। हालांकि, हाल के महीनों में जब तौफीक ने नेहा पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो चीजें और भी खराब हो गईं। नेहा ने तौफीक के शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

इसके बाद नेहा ने तौफीक से दूरी बना ली थी, लेकिन उसने कथित तौर पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।उसकी बहन ने खुलासा किया कि पिछले एक महीने से तौफीक लगातार नेहा पर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था और उसने धमकियां भी दी थीं। वारदात से कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपनी मां को उत्पीड़न के बारे में बताया था। आपको बता दे कि आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। तौफीक दिल्ली में मंडोली रोड पर काम करता था।

हमें लगा वो और लड़को की तरह नहीं है लेकिन…

नेहा की बहन ने रोते हुए मीडिया से बताया, “तौफीक तीन साल से हमारे घर पर आ-जा रहा था। वह पहले हमारा भाई बना। उसने हमसे कहा कि मेरे कोई बहन नहीं है मैं तुमको अपनी सगी बहन की तरह मानता हूं। हम तीनों बहनों ने उसको राखी भी बांधी। हमें लगा कि ये औरों की तरह नहीं होगा। मेरे मम्मी-पापा भी उसको अपने बेटे की तरह मानते थे। हमें नहीं पता था कि वो ऐसा निकलेगा, और मेरी बहन नेहा का कातिल बनेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *