Breaking
6 Jun 2026, Sat

योग दिवस पर डीपीएस रानीपुर का संदेश—‘स्वस्थ तन, सजग मन’

योग दिवस पर डीपीएस रानीपुर का संदेश—‘स्वस्थ तन, सजग मन’

हरिद्वार, भगवा सनातन टाइम्स ,21 मई 2025

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रेम नगर आश्रम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीपीएस रानीपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग गुरुओं के सानिध्य में सभी ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की क्रियाएं कर योग के लाभों को आत्मसात किया।

इसके साथ ही, स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने हरिद्वार के शहीद पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योगासनों के माध्यम से उन्होंने समाज को एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भी बच्चों के साथ योगाभ्यास किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में डॉ. जग्गा ने योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि स्वस्थ मानसिक और शारीरिक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *