Breaking
6 Jun 2026, Sat

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बापू ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में किया योग अभ्यास 

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बापू ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में योग अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही योगाचार्य विधि तथा सौरभ नैनवाल को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया।

शनिवार को योग दिवस के अवसर पर योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है।

उन्होंने ने कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है। अनेकों वैश्विक चुनौतियों और षड्यंत्रों का सामना करने के बावजूद भारत ने कभी भी मानवीय मूल्यों से हटकर आचरण नहीं किया और हमारी इस लोक कल्याणकारी अवधारणा का आधार हमारी संस्कृति है, जिसके मुख्य स्तंभों में एक योग भी है। इसी वजह से योग आज दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है जो विश्व को भारतीय संस्कृति के साथ और अधिक प्रगाढ़ता से जोड़ने का काम कर रहा है।

इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेंद्र मोंगा, कार्यक्रम संयोजक निखिल बड़थ्वाल, सह संयोजक सुमन रावत, विवेक चतुर्वेदी, महामंत्री पुनिता भंडारी, उपाध्यक्ष विपिन पंत, राजेश, विजेंद्र मोंगा, पार्षद वीरेंद्र रमोला, गौरव कैंथोला, हेमलता चौहान, पूनम डोभाल, रिंकी राणा, पिंकी धस्माना, मुश्कान आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *