Breaking
22 Apr 2026, Wed

हज पर जाना है? ये पासपोर्ट वाली शर्त जान ली तो बचेंगे बड़ी मुसीबत से

हरिद्वार:(रागिब नसीम)20 जून 2025: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर संख्या 01 (दिनांक 16 जून 2025) के अनुसार हज-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। उत्तराखण्ड राज्य के इच्छुक हज यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे अपना वैध एवं मशीन पठनीय (Machine Readable) पासपोर्ट समय से तैयार रखें।

सर्कुलर के अनुसार पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसम्बर 2026 तक अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। जिन आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता इससे पहले समाप्त हो रही है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे शीघ्र ही नया पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से बनवा लें।

हज-2025 की प्रक्रिया में नुसुक मसार पोर्टल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह भी कहा गया है कि पासपोर्ट आवेदन करते समय “उपनाम” (Surname) और “अंतिम नाम” (Last Name) की प्रविष्टियाँ खाली न छोड़ी जाएं, अन्यथा आवेदन तकनीकी रूप से खारिज किया जा सकता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *