Breaking
26 Apr 2026, Sun

“रूडकी पुलिस व गोवंश स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र की संयुक्त टीम के द्वारा गौकशी के 2 अभियुक्त को 210 किलो ग्राम गोमांस क़े साथ किया गिरफ्तार”

 

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा गोकशी मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैँ।जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकार रुड़की पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के द्वारा थाना क्षेत्र मे गोकशी व पशु क्रूरता करने वालो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.06.2025 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि उमरगुल ने शादाब के साथ मिलकर एक बैल काटा जिसका माँस मच्छी मौहल्ला मे स्थित शादाब की दुकान पर बेचने के लिए रखा है ।

इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा शादाब की दुकान पर छापामारी की गयी, पशु चिकित्सक डाँ0 रोहित कुमार को मौके पर बुलाया गया,जहाँ पशु चिकित्सक के द्वारा शादाब की दुकान से बरामद मांस को प्रथम दृष्टता गोमांस होना बताया गया। शादाब व उमरगुल को मौके से ही गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से 210 किलोग्राम गोमांस व गोकशी के कटान उपकरण बरामद हुये है । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 217/2025 धारा 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

1. मौहम्मद शादाब पुत्र मौहम्मद मुर्तजा नि० सती मौहल्ला कोतवाली रुड़की हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

2. उमर गुल पुत्र फुरकान नि० मौहल्ला माहीग्रान कोतवाली रुड़की हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

बरामदगी:-

210 कि0ग्रा गौवंशीय पशु का मांस

गौकशी उपरकण (01 चापड़, 01 छुरी)

पुलिस टीम:-

1.उप निरीक्षक आनन्द मेहरा कोतवाली रूडकी

2.का0 772 सुरेश तोमर कोतवाली रूडकी

3.कानि0 1419 प्रदीप डंगवाल कोतवाली रूडकी

4.का0 28 प्रवीण सैनी (उ0ख0 गोवंश संरक्षण स्कॉड हरिद्वार उत्तराखण्ड)

5.म0का0 129 लखमीरी (उ0ख0 गोवंश संरक्षण स्कॉड हरिद्वार उत्तराखण्ड)

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *