Breaking
1 Aug 2026, Sat

“जिला प्रेस क्लब की गोष्ठी में पत्रकार सुरक्षा कानून और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा”

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में आज जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) की महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून, फर्जी पत्रकारों की जांच और संगठन के विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि क्लब केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता और पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन और कानून बनाने की मांग को लेकर क्लब का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है और सभी को मिलकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून से पत्रकारों को मारपीट, झूठे मुकदमे जैसे शोषण से राहत मिलेगी।

उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने चिंता व्यक्त की कि कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारिता की आड़ में पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिससे सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गोष्ठी में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर सद्दाम हुसैन, दीपक झा, अशोक पांडे, विजय प्रजापति, सागर कुमार, अवधेश भूमिवाल, कुणाल शर्मा, कमल शर्मा, सोनू कुमार, राकेश कुमार वर्मा, गणेश भट्ट, रोहित, राजू, सर्वेंद्र कुमार, रितेश तिवारी, सनोज कश्यप, नौशाद अली, मुमताज आलम खान, मोहम्मद नदीम, नरेश मित्तल, काशिफ सुल्तान, जीशान मलिक सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *