Breaking
27 Aug 2026, Thu

घर के अंदर चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस प्रशासन सतर्क

घर के अंदर चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस प्रशासन सतर्क

मुरादाबाद ,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

टीपी नगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारी संख्या में नशीली दवाइयों और इंजेक्शनों का अवैध कारोबार एक रिहायशी घर के अंदर संचालित हो रहा था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह नशे का धंधा लंबे समय से गुपचुप तरीके से चल रहा था, जिसमें खासकर युवा वर्ग को निशाना बनाया जा रहा था। यह घर बाहरी तौर पर सामान्य दिखता है, लेकिन अंदर नशे की दुनिया का अड्डा बना हुआ था। बताया जा रहा है कि यहां भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और दवाएं बेची जा रही थीं।

हालांकि पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रहा है और नशे के सौदागरों को जेल भेजने का सिलसिला जारी है, फिर भी कुछ लोग अब भी चोरी-छिपे यह घिनौना धंधा कर रहे हैं।

सूत्रों की माने तो पुलिस को मामले की जानकारी मिल चुकी है और इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। बहुत जल्द इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

स्थानीय निवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इलाके के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह के अवैध धंधों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए ताकि समाज और खासकर युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आने से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *