पिरान कलियर:(रागिब नसीम) कलियर गंगनहर में पिता समेत दो बच्चे डूब कर लापता हो गए हैं।घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है डूबने वाले एक 15 वर्षीय किशोर व 10 वर्षीय किशोरी है,परिजन गंगनहर मे तलाश कर रहे है। परिवार रामपुर उत्तर प्रदेश से कलियर दरगाह साबिर पाक की दरगाह पर आया था.
आपको बता दे कि मंगलवार शाम भी रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवक कलियर गंगनहर मे डूब कर लापता हो गया था। गंगनहर मे भीड़ अधिक है।लेकिन यहाँ पर किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है जिससे आए दिन यहाँ पर डूबने की घटनाए बढ़ रही है!

