Breaking
6 Jun 2026, Sat

ऋषिकेश में जल समस्या समाधान को लेकर अहम शिविर का आयोजन, बढ़े हुए बिलों में मिली राहत

ऋषिकेश में जल समस्या समाधान को लेकर अहम शिविर का आयोजन, बढ़े हुए बिलों में मिली राहत

ऋषिकेश, 2 जून,भगवा सनातन टाइम्स

इंद्रानगर, नेहरूग्राम, अंकुर गैस एजेंसी, प्रगति विहार सहित वार्ड 12, 38, 39 व 40 के निवासियों को जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं और बढ़े हुए जल बिलों से राहत दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को एक अहम शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट ने किया।

शिविर में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई बढ़े हुए जल बिलों को संशोधित कर राहत प्रदान की गई। अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों ने यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगले सात दिनों के भीतर जिन उपभोक्ताओं के जल बिलों में किसी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी हो, वे उन्हें दुरुस्त करवा सकते हैं।

इस मौके पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आगामी गर्मियों को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था पहले से की जा चुकी है और इंद्रानगर, नेहरूग्राम व विस्थापित क्षेत्रों में किसी भी तरह की जल समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

स्थानीय जनता ने दोनों पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते उठाए गए इन कदमों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है और जल संबंधी समस्याओं का समाधान धरातल पर उतरता दिख रहा है।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति सजवान, उत्तराखंड जल संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम तोमर, जूनियर इंजीनियर पिंकीचंद व निधि डंगवाल, सहायक लिपिक देवेंद्र गुप्ता, लाइनमैन नीटू शर्मा सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों में ब्रज सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह रावत, कुशलानंद थपलियाल, देवी प्रसाद भट्ट, पूरण सिंह नेगी, दिनेश शर्मा, संदीप हटवाल, दीपक गुप्ता, सरला रतूड़ी, आरती बिष्ट, कुसुम कंडवाल, रंजन अंथवाल, हर्षित गौती धीमान, अंकित सैनी और अमित पाल आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *