Breaking
6 Jun 2026, Sat

“समर कैंप का आज चौथा दिन शिविरार्थियों को गढ़वाली व्यंजन बनाने की जानकारी की गई प्रदान”

ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)पीएम राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून में शैक्षिक उन्नयन हेतु आयोजित समर कैम्प के चतुर्थ दिवस आज शिविरार्थियों को गढ़वाली व्यंजन बनाने की जानकारी प्रदान की गई।

अपने संबोधन मे विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि समर कैंप में भाषा के साथ-साथ गढ़वाली व्यंजन की जानकारी भी आवश्यक है।इसी परिपेक्ष में आज आपको गढ़वाली व्यंजन बनाने की जानकारियां दी जाएगी जिसमें हमारे विद्यालय की शिक्षिकाएं आपको इसके लिए अपनी महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान करेंगी।

समर कैम्प में इंदु नेगी, रेखा पवार, आभा भट्ट, सुनीता पवार, आदि ने गढ़वाली व्यंजन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों को दी। साथ ही पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने पत्रकारिता के महत्व के बारे में बच्चों को बताया।

इस अवसर पर कैप्टन सुशील रावत, किरण बिष्ट, अनिल भट्ट, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल,मनोज शर्मा, विनोद पवार,बलवीर रावत सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *