Breaking
7 Jun 2026, Sun

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अमरीश कुमार विचार मंच ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अमरीश कुमार विचार मंच ने दी श्रद्धांजलि

ऋषिकुल, 27 मई 2025 ,मनन ढींगरा

अमरीश कुमार विचार मंच द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंच के ऋषिकुल स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ।

मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने पंडित नेहरू को आज़ाद भारत का नवनिर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को आईआईटी, एम्स, इसरो, भेल और भाखड़ा नांगल जैसे महान संस्थान दिए, जो आज भी भारत के विकास की रीढ़ हैं।

इस अवसर पर इसरार सलमानी ने कहा कि पंडित नेहरू की गुटनिरपेक्ष नीति के कारण भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।

कार्यक्रम में अंकित चौहान, रियाज़ अहमद, राजू चितकारा, शुभम रावत, जवाहर चावला, भारत कुमार, सोनू सैनी, रेखा गुप्ता, श्याम पेंटर, प्रवीण अग्रवाल, जावेद आलम, गगन देशवाल, मुकुल देव, देवेंद्र, पवन सैनी, शिवम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *