भाजपा रायवाला मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट
ऋषिकेश, 27 मई 2025 मनन ढींगरा
भाजपा रायवाला मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा और अनुशासित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक सम्मान और पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जहां सर्वसमाज का सम्मान होता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा जाता है।
उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, बबीता रावत, बबीता कमल कुमार, हुकुम सिंह रांगड़, महामंत्री सुंदर लाल गौड़, मनोज डंगवाल, मंडल मंत्री प्रमोद धने, मनीष कुकरेती, रोबिन रावत, मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशीला नेगी, कार्यालय मंत्री रवि पंवार, मीडिया संयोजक रेणु शर्मा, आईटी संयोजक आदित्य राणा और सोशल मीडिया संयोजक अतुल शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

