एस.एम.जे.एन. कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, ‘समर्थ पोर्टल’ से पंजीकरण अनिवार्य, छात्रों में उत्साह
हरिद्वार, 26 मई 2025,भगवा सनातन टाइम्स
उत्तराखण्ड शासन द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी.-पीसीएम, सीबीजेड, कम्प्यूटर साइंस) में प्रवेश हेतु ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शुभारम्भ कर दिया गया है।

एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ‘समर्थ पोर्टल’ के लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र अब अपनी रुचि के अनुसार कोर्स का चयन कर सकेंगे।
प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी कॉलेज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जिसे देखने हेतु छात्रों को चैनल को सब्सक्राइब करना अनिवार्य है। चैनल लिंक का बारकोड कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध है।
मुख्य प्रवेश संयोजक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दो चरणों की जानकारी दी –
प्रथम चरण:
•समर्थ पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
•अपना व्यक्तिगत ईमेल और मोबाइल नंबर पंजीकृत करें।
•प्रोफाइल पूरी करते हुए ₹50 शुल्क का भुगतान करें।
•यूपीआई पेमेंट स्लिप सुरक्षित रखें।
द्वितीय चरण (01 जून – 30 जून 2025):
•समर्थ पोर्टल पर पुनः लॉगिन कर कॉलेज (एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज गोविन्दपुरी, हरिद्वार) एवं प्रोग्राम (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी.) का चयन करें।
•सभी ऑनलाइन दस्तावेजों की छायाप्रति महाविद्यालय में संबंधित काउंटर पर अग्रिम कार्यवाही हेतु जमा करें।
कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समयबद्ध तरीके से रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।


I filled up all details everything but there is problem arising related to apply in college saying no programs open..